फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपूत बिरादरी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पनी करने के खिलाफ प्रर्दशन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपूत बिरादरी पर अपमानजनक टिप्पणी से खफा
विज्ञापन

- जिला पुलिस मुखी के कार्यालय समक्ष जोरदार रोष प्रदर्शन किया
गुरदासपुर। दीनानगर निवासी एक व्यक्ति द्वारा राजपूत बिरादरी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने से नाराज लोगों ने मंगलवार को जिला पुलिस मुखी के कार्यालय समक्ष रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक पत्र देकर आरोपी रमेश कुमार उर्फ जिम्मी बराड़ व उसके साथी रूप सारंगल के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

राजपूत बिरादरी के पंजाब अध्यक्ष दर्शी निवासी पठानकोट व नरेश ठाकुर निवासी दीनानगर ने बताया कि कुछ दिन पहले रमनदीप सिंह निवासी झबकरा व प्रदीप कुमार निवासी दीनानगर की मोबाइल पर हुई चैटिंग में रमनदीप सिंह ने अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस पर रमनदीप सिंह को 100 रुपये के स्टाम पर लिखित माफी मांगनी पड़ी थी। उस माफीनामे को रमेश कुमार उर्फ जिम्मी बराड़ निवासी कृष्णा नगर दीनानगर ने अपने फेसबुक अकाउंट व सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उस पोस्ट पर रूप सारंगल ने अपमानजनक टिप्पणी की। इस पर समूचे राजपूत बिरादरी व जनरल वर्ग की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि हम जिला पुलिस मुखी को मांग पत्र देकर जिम्मी बराड़ व रूप सारंगल के विरुद्ध सोशल मीडिया पर एक विशेष जाति के विरुद्ध दुष्प्रचार करने व समाज में अराजकता फैलाने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें