फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले दस दिनों से वार्ड नं 4 में सीवरेज ब्लाक होने से लोगों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्डवासियों ने पार्षद और निगम के खिलाफ जताया रोष
विज्ञापन

दस दिनों से सीवरेज ब्लॉक, लोगों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
शहर के वार्ड नंबर 4 में अमरुदों वाली झुग्गियों के लोगों को बीते दस दिनों से गंदे पानी की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर सीवरेज ब्लॉक होने से गलियों में पानी इकट्ठा हो गया है। इससे जनता का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। वार्ड के लोगों को दूर किसी ट्यूबवेल पर जाकर पीने के लिए पानी लाना पड़ रहा है। लगों को पिछले दस दिन से इस समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। इसके बावजूद इसका कोई हल नहीं निकल पाया है। लोगों का कहना है कि वह निगम और वार्ड पार्षद राकेश ओल को इस बारे में अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि गर्मियों की शुरुआत में ही यही हाल है।
विज्ञापन

वार्ड वासी दीपिका, राजीव, तिलक राज, शुभकरण सैनी, सुरिंद्र पाल सैनी, लक्की, केवल, चिमन लाल, स्वर्ण कौर, त्रिलोक, गौरा, अमृत कौर, उजागर सिंह, डिम्पल, नितीश, पिंकी, गीता और तमन्ना ने बताया कि सीवरेज ब्लॉक होने से बदबू इतनी ज्यादा फैल चुकी है कि घर से निकलना दूर, बदबू की वजह से खाना खाने और बनाने में भी दिक्कत आ रही है। यहां पर सेहत विभाग व नगर निगम लोगों को बचने के लिए जागरूक कर रहे है। वहीं इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या से लोगों को जल्द से जल्द निजात दिलाऐं। पार्षद राकेश ने बताया कि यह मामला नगर निगम अधिकारियों के ध्यान में ला दिया गया है। जल्द ही इस समस्या का हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


फोटो-1- पठानकोट में रोष जताते हुए लोग।
फोटो-1ए, गली में इक्ट्ठा गंदा पानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें