दो एकड़ गेहूं की फसल में लगी आग
गुरदासपुर।
ब्लॉक काहनूवान के अंतर्गत गांव ठक्कर संधु में संदिग्ध परिस्थितियों में किसानों की दो एकड़ फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान शिंगारा सिंह पुत्र कश्मीर सिंह और हरदेव सिंह ने बताया कि रविवार को उनके खेतों में अचानक आग लग गई। इससे उनकी दो एकड़ फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने अंदेशा व्यक्त किया है कि पास स्थित खेतों में कंबाइन पहुंची थी। शायद कंबाइन से निकली चिंगारी से फसल को आग लगी हो। दूसरी तरफ आग की सूचना मिलते ही पास स्थित घरों के लोग व किसानों ने बहुत ही मुश्किल से आग पर काबू पाया। किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की कि उन्हें फसल के जलने का मुआवजा दिया जाए।