फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती से वसूल होगें घपले में खर्द बुर्द किए गए पंचायत के करोड़ो रुपए - विधायक रंधावा

विज्ञापन
विज्ञापन
‘घपला करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई’
विज्ञापन

सख्ती से वसूल करेंगे घपले के करोड़ों रुपये: विधायक
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
कस्बा कलानौर में विधानसभा हलका डेरा बाबा नानक के विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि करोड़ों रुपये के बजट वाली ग्राम पंचायत कलानौर में अकाली भाजपा सरकार के दौरान घपला करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ पंचायत के खाते में खुर्द-बुर्द किया गया करोड़ों रुपये फिर से जमा करवाया जाएगा, जिससे इस ऐतिहासिक नगरी कलानौर का कायाकल्प किया जा सका।
विज्ञापन

पत्रकारों से वार्ता करते हुए रंधावा ने कहा कि लोगों की ओर से चुने गए प्रतिनिधि का मुख्य कार्य लोगों की सेवा करना होता है, ना कि अपनीजेबें भरना। रंधावा ने कहा कि वह इस एतिहासिक कस्बा कलानौर में सरकार की ओर से भेजे सात करोड़ रुपये ईमानदारी से खर्च करवाकर इस कस्बे को लाहौर की तर्ज के बनवाएंगे। रंधावा ने कलानौर और आसपास के निवासियों को कहा कि कलानौर में 22 फरवरी को लगाए जा रहे छठे लोक सेवाओं और मेडिकल कैंप में आटा दाल, पैंशन, जाब कोर्ड, पखाने आदि सुविधाओं के प्राप्त करने के अतिरिक्त मरीज अपने सेहत सुविधाएं मुफ्त लेने के लिए शिरकत करें। इस मौके पर बलराज सिंह गोराया, चेयरमैन मनजीत कौर, पीए कमलजीत सिंह टोनी, सरपंच विपुन बेदी, सरपंच कुलवंत कौर, सरपंच ललित मोहन, सरपंच रघबीर सिंह, भगवान सिंह, रवेल सिंह, गुरदेव सिंह साबी, सुखजिंदर सिंह, सुनील सरीन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें