सिपाहिया के घर पर चला प्रशासन का पीला पंजा
गुरदासपुर। पूर्व अकाली मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह के खास तथा एक बच्चे के कत्ल के संबंध में चर्चित गुज्जर मोहम्मद रफी उर्फ सिपाहिया के धारीवाल नहर किनारे स्थित घर पर आखिर प्रशासन का पीला पंजा चल ही गया।
गौरतलब है कि पिछले कई वर्षों से गुज्जर मोहम्मद रफी नहर किनारे सरकारी जमीन पर एक कच्चा कुल बनाकर रहता था, मगर सियासी पहुंच के चलते उसने कच्चे कुल को एक आलीशन घर में तब्दील कर दिया था। धारीवाल मे मासूम बच्चे मुनीष पुत्र विजय कुमार के कुछ साल पहले हुए कत्ल के संबंध में भी मुहम्मद रफी का नाम आया था और इस बच्चे के हुए कत्ल के संबंध में थाना धारीवाल की पुलिस ने लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था, मगर इसकी जांच भी सियासी दबाव करके आगे नहीं चल सकी, पीड़ित विजय कुमार ने अदालत गुरदासपुर का दरवाजा खटखटा कर अपने साथ हुई बेइंसाफी की जांच करके इंसाफ दिलाने की मांग की थी और डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर को एक अन्य दर्खास्त देकर मांग की थी कि मुहम्मद रफी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके पक्का घर बनाकर अपने परिवार सहित रह रहा है।इस लिए उक्त गुज्जर से सरकारी जमीन का कब्जा छुड़वाया जाये। जिसके चले एसडीएम गुरदासपुर ने 17 नवंबर को उक्त घर को तोड़ने के नहरी विभाग के अधिकारियों को आदेश जारी किये थे। जिससे नहर विभाग के अधिकारियों ने घर खाली करने के लिए कई बार मुहम्मद रफी के परिजनों को नोटिस दिये थे, मगर वह घर को खाली नहीं कर रहे थे। जिसके चलते डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर के आदेशों के अनुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार काहनूवान निर्मल सिंह की अध्यक्षता में एक्सईएन नहरी विभाग जगदीश राज, एसडीओ अतिंदरपाल सिंह, बलबीर सिंह, डीएपी मंजीत सिंह, एसएचओ अमनदीप सिंह ने भारी पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच कर घर को तोड़ दिया। इस मौके पर भले ही गुज्जर परिवार की महिलाओं ने विरोध किया, लेकिन भारी पुलिस फोर्स के आगे उनकी एक नही चली।
07जीडीआरपी07 धारीवाल मे जेसीबी मशीन के साथ सिपाहिया का घर को तोड़ते हुए कर्मचारी