फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनों की समस्याएं जानने के लिए उनमें विचरना बहुत जरूरी है : गर्वनर बदनौर

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की समस्याएं जानने के लिए उनके बीच में जाना जरूरी : गवर्नर
विज्ञापन

-पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में आयोजित किसान मेले में बोले वीपी सिंह बदनौर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी द्वारा प्रथम किसान मेला यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय केंद्र गुरदासपुर में वाइस चांसलर डा. बलदेव सिंह ढिल्लो की अध्यक्षता में लगाया गया। इसमें पंजाब के गवर्नर व यूनिवर्सिटी के चांसलर वीपी सिंह बदनौर मुख्यातिथि, जबकि यूनिवर्सिटी के प्रबंधकीय बोर्ड के सदस्य डा. सतबीर सिंह गौसल व गुरदासपुर के जिलाधीश विपुल उज्जवल विशेषातिथि के तौर पर शामिल हुए। मेले में मुख्यातिथि वीपी सिंह बदनौर ने किसानों की समस्याओं को जानने के लिए उनके बीच जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि किसानों व वैज्ञानिकों को जो संबंध पंजाब में देखने को मिलता है वह एक उदाहरण है। यह माडल अन्य राज्यों को भी अपनाना चाहिए। बदनौर ने कहा कि देश के किसान किसी भी पहलकदमी के लिए पंजाब के किसानों की तरफ देखता है। उन्होंने कहा कि पंजाब के पड़ोसी राज्यों में मेहनत व लगन की मिसाल पंजाब के किसानों ने बनाई है। उन्होंने विशेष तौर पर किसानों को पराली न जलाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार की सहायता से पराली को आग लगाने की समस्या को रोका जाएगा। इस अवसर पर वाइस चांसलर डा. बलदेव सिंह ढिल्लो ने बताया कि इस बार किसान मेले का उद्देश्य ‘आओ धरती मां बचाइए पराली को आग न लगाइए’ रखा गया है। उन्होंने कहा कि हमें पराली को आग के सुपुर्द करके वातावरण दूषित नहीं करना चाहिए और इससे खुराकी तत्व नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने पराली को खेत में निपटने के लिए यूनिवर्सिटी द्वारा दिए गए सुझाव पर अमल करने का आग्रह किया। डा. ढिल्लों ने अच्छी सेहत व कृषि विभिन्नता के लिए घरेलू बगीचे के माडल को अपनाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डा. गौसल ने कहा कि पानी जैसे कुदरती स्रोत्रों का अच्छा रख रखाव के लिए यूनिवर्सिटी की सिफारिशों को ध्यान में रखना चाहिए। मेले दौरान यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों व कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा प्रभावशाली खेत प्रदर्शनी लगाकर किसानों के ज्ञान विज्ञान में बढ़ोतरी की जाए। मेले दौरान माहिरों की उच्च स्तरीय टीम ने किसानों के सवालों का जवाब मौके पर दिए।
विज्ञापन



फोटो
11जीडीआर2-किसान मेले का उदघाटन करते हुए पंजाब के गर्वनर वी.पी.सिंह बदनौर ।
11जीडीआर3-सम्बोधन करते गर्वनर वी पी बदनौर।
11जीडीआर4-गर्वनर बदनौर व किसान मेले दौरान प्रदर्शनी का जायजा लेते हुए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें