फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में गए निजी स्कूल, पेरेंटस को वापिस नहीं मिली फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट में गए निजी स्कूल, पेरेंटस को वापिस नहीं मिली फीस
विज्ञापन

स्कूलों की बढ़ी फीस के मामले में शिक्षा विभाग के खिलाफ निजी स्कूल
अभिभावक भी शिक्षा विभाग के खिलाफ
पठानकोट।
निजी स्कूलों में बढ़ी फीसों के मामले में अभिभावकों के लिए बुरी खबर है। शिक्षा विभाग के नोटिस के बाद जो स्कूल फीस लौटाने के लिए राजी हो चुके थे। उन स्कूलों ने शिक्षा विभाग के नोटिस को कोर्ट में चैलेंज कर दिया है। अब मामला कोर्ट के अधीन हो जाने के कारण निजी स्कूल फिलहाल अभिभावकों को फीस नहीं लौटायेंगे। निजी स्कूलों द्वारा कोर्ट में शिक्षा विभाग के फैसले को चैलेंज करने की पुष्टि खुद डीईओ रविंदर शर्मा ने की है। वहीं पेरेंटस एसोसिएशन में शिक्षा विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है। एसोसिएशन का मानना है कि विभाग के ढीलेपन के कारण उन्हें फीस वापिस नहीं मिली है।
बता दें कि इस सेशन की शुरूआत यानि कि मार्च 2017 में कई निजी स्कूलों ने फीस बढ़ा दी थी। जिसके बादप अभिभावकों ने इसके खिलाफा आवाज उठाई थी। जिले के कई प्रतिष्ठित निजी स्कूलों में भी फीस बढने का मामला गरमाया था। अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन के बीच कई स्कूलों में गहमागहमी भी हुई थी। भडक़े अभिभावकों ने पेरेंटस एसोसिएशन का गठन करके विरोध शुरू कर दिया था। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों को नोटिस भेजकर फीसें लौटाने को कहा था। लेकिन यह सेशन खत्म होने को आया है पर स्कूलों ने फीस नहीं लौटाई है और अब कोर्ट में मामला चले जाने के बाद कोर्ट के फैसले के अनुसार ही अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीईओ रविंदर शर्मा ने बताया कि निजी स्कूलों को फीसें लौटाने के लिए कहा गया था। स्कूल फीस लौटाने को राजी भी थे। लेकिन अब निजी स्कूलों ने हाईकोर्ट में केस लगा दिया है। विभाग द्वारा निजी स्कू लों को फीस लौटाने के दिये गए निर्देशों को निजी स्कूलों ने कोर्ट में चैलेंज किया है। मामला कोर्ट के अधीन होने के कारण फिलहाल कुछ भी कह पाना सही नहीं है। उन्होनें फीस बढ़ाने के बाद न लौटाने वाले निजी स्कूलों के नाम बताने से भी इंकार किया।
विज्ञापन

‘शिक्षा विभाग की गलती, डीसी से मिलेंगे’
वहीं प्राईवेट स्कूल पेरेंटस एसोसिएशन ने शिक्षा विभाग के खिलाफ रोष जताया है। प्रधान विक्की वर्मा की अगुवाई में एसोसिएशन ने मीटिंग की और शिक्षा विभाग के खिलाफ रोष जताया। एसोसिएशन ने कहा कि वह इस संबंधी डीसी से बात करेंगे। विक्की वर्मा ने कहा कि शिक्षा विभाग के ढीलेपन के कारण निजी स्कूलों ने अब तक फीसें नहीं लौटाई है। यदि शिक्षा विभाग सख्ती दिखाता तो अब तक स्कूल फीस लौटा देते। न तो शिक्षा विभाग ने कोई सख्ती की और न ही केस लगने संबंधी एसोसिएशन को बताया। इस मामलें में डीसी से मांग की जाएगी।

फोटो -2- पठानकोट में शिक्षा विभाग के खिलाफ रोष जताते हुए पेरेंटस एसोसिएशन के सदस्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें