लुधियाना की मिनरल वॉटर कंपनी के अधिकारी ने आरोप लगाया कि कंपनी के खाते से एक कर्मी ने 17 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी तरुण गोइंका निवासी कटड़ा शेर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कंपनी के अधिकारी विजय कुमार निवासी लुधियाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तरुण गोइंका निवासी कटड़ा शेर सिंह ने अमृतसर में उनकी कंपनी की डीलरशिप ली थी।
2008 से तरुण उनकी कंपनी में कार्यरत था। 28 जुलाई 2011 को जब कंपनी के अधिकारी प्रदीप कुमार ने अमृतसर में स्टाक की चेकिंग की, तो खातों से 16 लाख 81 हजार रुपये की हेराफेरी पाई गई। मामले के जांच अधिकारी एएसआई रंजीत सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।