कोलकाता स्थित कोल इंडिया लिमिटेड कंपनी की ओर से शहर के इंजीनियर जसवंत सिंह गिल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यह जानकारी वीरवार को इंजीनियर गिल ने पत्रकारों को दी।
उन्होंने बताया कि यह अवार्ड उन्हें केंद्रीय मंत्री प्रकाश जैसवाल के हाथों मिला है। उन्हें सम्मान पत्र के साथ एक लाख का चेक भी दिया गया है ।
गिल ने बताया कि उन्हें एक नवंबर को कंपनी ने अपने 39 वें स्थापना दिवस पर अवार्ड से नवाजा। यह अवार्ड उन्हें नवंबर 1989 में 65 मजदूरों की जाने बचाने जैसे सराहनीय कार्य के लिए मिला है।
उन्होंने बताया कि 1989 में बंगाल की महावीर कोयला खान में एक डूबती खान में फंसे 65 मजदूरों को उन्होंने एक खास तरह का कैप्सूल बना कर बचा लिए थे। इससे पहले उन्हें 1991 में भारत के राष्ट्रपति ने सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से नवाजा था।