फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात तक एयरपोर्ट के लिए बनाना होगा वैकल्पिक रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली उड़ान से पहले ही चिंता शुरू
विज्ञापन

बरसाम में बह सकता है मौजूदा रोड
बरसात तक एयरपोर्ट के लिए बनाना होगा वैकल्पिक रोड
पहली उड़ान से पहले ही चिंता शुरू, बरसाम में बह सकता है मौजूदा रोड
जिला प्रशासन हल के लिए करेगा सरकार से बात
जितेंद्र शर्मा।
पठानकोट।
सालों से बंद पड़े पठानकोट एयरपोर्ट से 5 अप्रैल को राजधानी दिल्ली के लिए उड़ानें शुरू हो रही हैं। लेकिन पहली उड़ान से पहले ही एयरपोर्ट रोड के बरसात में बह जाने का डर प्रशासन को सताने लगा है। प्रशासन को अंदेशा है कि हर बार की तरह इस बार भी एयरपोर्ट रोड बरसात के मौसम में बह जाएगा और इससे एयरपोर्ट को आवाजाही बाधित होगी और इसका असर उड़ानों के संचालन पर भी पड़ेगा। इसी बात को लेकर जिला पठानकोट प्रशासन ने साथ लगते हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के प्रशासन से बैठक कर ली है। बैठक में अन्य जरूरी पहलुओं के साथ-साथ रोड की स्थिति पर भी चर्चा हुई है। इसी मीटिंग में प्रशासन ने फैसला लिया है कि सरकार को पहले से ही बरसात में रोड बह जाने के अंदेशे के बारे बताया जाएगा। ताकि बरसात का मौसम आने तक एक नया वैकल्पिक रोड एयरपोर्ट तक जाने के लिए बनाया जा सके।
बता दें कि सालों से बंद पड़े पठानकोट एयरपोर्ट को जाने वाले रोड की स्थिति कुछ ठीक नहीं है। इस रोड का कुछ हिस्सा पठानकोट के अधीन आता है। जबकि कुछ हिस्सा हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के अधीन आता है। यह रोड चक्की दरिया के पास होने के कारण यहां पर बरसातों के दिनों में भू-कटाव जैसी स्थिति पनप उठती है। हर बार बरसात के मौसम में यहां रोड की खस्ताहाल देखी जा सकती है। एयरपोर्ट शुरू करने में भी कई बार रोड अड़चन पैदा कर चुका है। दो राज्यों के अधीन होने के कारण इस रोड के निर्माण के लिए भी दोनों सूबों की सरकारें एक-दूसरे का मुंह ताकती रहती हैं। वहीं कटाव होने के कारण यहां से आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो जाती है। अब इसी रोड के निर्माण के लिए पंजाब सरकार ने सीएम रिलीफ फंड से 35 लाख रूपए देने का ऐलान किया है। इससे रोड का निमार्ण होगा। ताकि एयरपोर्ट तक जाने में कोई दिक्कत लोगों को न हो। लेकिन स्थानीय प्रशासन को आशंका है कि हर बार की तरह इस बार भी बरसात के मौसम में एयरपोर्ट रोड बह न जाये। इसलिए प्रशासन ने पहले से ही इसकी चिंता जताते हुए सरकार को इसके बारे अवगत कराने का फैसला ले लिया है। ताकि सरकार से बरसात तक एक वैकल्पिक रोड एयरपोर्ट को जाने के लिए बनाने की मांग की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस संबंधी डीसी नीलिमा ने कहा कि 5 अप्रैल से शुरू हो रही उड़ानें की व्यवस्था जांचने के लिए एक मीटिंग हिमाचल प्रदेश प्रशासन के साथ मिलकर की गई है। एयरपेार्ट को जाने वाला रोड बरसात में बह सकता है। इसलिए पहले से ही सरकार को इस बारे अवगत करवाया जाएगा। ताकि बरसात का मौसम आने तक एक वैकल्पिक रोड एयरपोर्ट के लिए बनाया जा सके। ताकि बरसात के मौसम में भी कोई बाधा लोगों को एयरपोर्ट तक जाने में न आये।

फोटो -1- बरसात के मौसम में कुछ इस तरह बह जाता है पठानकोट एयरपोर्ट को जाता रोड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें