फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जीएसटी ने खत्म की स्माल स्केल इंडस्ट्री की छूट’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘जीएसटी ने खत्म की स्माल स्केल इंडस्ट्री की छूट’
विज्ञापन

ईंट भटठा मालिकों में रोष, बोले- ऐसे तो डूब जाएंगे छोटे उद्योग
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
ईंट भट्ठा एवं क्रशर उद्यमियों ने जीएसटी को स्माल स्केल इंडस्ट्री के लिए नुकसानदायक बताया है। उद्यमियों का कहना है कि जीएसटी की वजह से स्माल स्केल इंडस्ट्री को मिलने वाली छूट खत्म हो गई है। जीएसटी लगने से पहले चार करोड़ से अधिक बिक्री होने पर ही किसी इंडस्ट्री को एक्साइज ड्यूटी देनी पड़ती थी। अब जीएसटी लगने पर एक्साइज ड्यूटी तो खत्म हो गई, लेकिन 4 करोड़ से कम आय पर भी जीएसटी को वसूला जा रहा है। इससे स्मॉल स्केल इंडस्ट्री को नुकसान हो रहा है। यदि ऐसे ही होता रहा तो छोटे उद्योग डूब जाएंगे।
विज्ञापन

बेहड़ियां क्रशर यूनियन के प्रतिनिधि संजय आनंद ने बताया कि जीएसटी आने के बाद एक्साइज ड्यूटी खत्म हो गई। हर कोई इसे सकारात्मक पहलू बता रहा है, जबकि ऐसा नहीं है। जीएसटी स्माल स्केल इंडस्ट्री के लिए नकारात्मक है। इससे एक्साइज ड्यूटी तो खत्म हो गई, लेकिन जीएसटी को 4 करोड़ से कम बिक्री पर भी वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्मॉल स्केल इंडस्ट्री की वजह से ही 75 प्रतिशत रोजगार पैदा होता है। यदि यह इंडस्ट्री बंद हो गई तो रोजगार के अवसर भी खत्म होंगे। उन्होंने सरकार से मांग की कि या तो मीडियम एवं लार्ज स्केल इंडस्ट्री पर अतिरिक्त सेस लगाया जाए या फिर स्मॉल स्केल इंडस्ट्री को विशेष छूट दी जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें