फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल की चेन में लोई आने से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोटरसाइकिल की चेन में लोई आने से एक की मौत
विज्ञापन

तरनतारन। वेरका डेरी पट्टी में पीटर रेहड़े (मोटरसाइकिल वाली रेहड़ी) पर सामान लादकर जा रहे व्यक्ति की लोई (शाल) मोटरसाइकिल की चेन में आ जाने से गला घुट गया। इस संबंध में गुरदीप सिंह पुत्र बगीचा सिंह निवासी गांव मुगलवाला ने बताया कि उसका भाई कुलदीप सिंह पीटर रेहड़े पर सामान लेकर गांव मुगलवाला जा रहा था। वेरका डेयरी चौक में उसने ठंड कारण लोई ली हुई थी, जो उसके मोटरसाइकिल की चेन में आ गई। जिसके कारण वह पीटर रेहड़े से नीचे गिर गया और उसे चोटें लगीं और मौके पर उसने दम तोड़ दिया। मामले का पता चलते ही एएसआई पन्ना लाल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। एएसआई पन्ना लाल ने कहा कि शव का सिविल अस्पताल पट्टी से पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कुलदीप सिंह अपने पीछे पत्नी और 2 लड़के छोड़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें