फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: अमृतसर में 16 साल की लड़की के साथ होटल में दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। कोट खालसा इलाके में रहनेवाली 16 साल की लड़की के साथ होटल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। समाज सेवक कमल कुमार की ओर से पीड़ित पक्ष के हक में आवाज उठाने पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कोट खालसा इलाके में रहने वाली लड़की ने पुलिस को बताया कि वह आठवीं कक्षा की छात्रा है। आरोपी गौरव सिंह निवासी इंद्रपुरी कोट खालसा पेंट का काम करता है। जब घर से बाहर आती जाती थी तो वह उसका पीछा करता था। उसके साथ गलत बातें कर उसे परेशान करता था। 3 दिसंबर को जब वह स्कूल जाने के लिए ऑटो मैं बैठने के लिए जा रही थी। टावर वाली गली के सामने पहुंची तो गौरव सिंह भी वहां पर आ गया। उसे अपने साथ रेलवे स्टेशन के नजदीक ले गया। जहां पर उन्होंने छोले भटूरे खाए। इसके बाद उसे कोई होश नहीं रही। उसे एक होटल में ले गया। वहां पर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को उसे वापस कोट खालसा रेलवे फाटक के नजदीक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस में शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। समाज सेवक और पार्षद पति कमल कुमार के पास पहुंचा। कमल कुमार ने इस संबंध में आला अधिकारियों के साथ बातचीत की । इसके बाद पुलिस हरकत में आई और थाना इस्लामाबाद में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें