फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में अपने पिता को खाना देने जा रहे 11 वीं के छात्र की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बटाला। खेतों में काम करते अपने पिता को खाना देने जा रहे 15 वर्षीय बच्चे को रास्ते में लटकती हुई बिजली की हाई वोल्टेज तार से करंट लग गया। करंट इतना जबरदस्त था कि वह कुछ दूरी पर जा गिरा। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची डेरा बाबा नानक की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरी तरफ, इलाके के लोगों ने बिजली की नीची तारें होने के कारण बिजली विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में मृतक गुरसेवक सिंह (15) के पिता सुरिंदर सिंह निवासी गांव खोदेबेट ने बताया कि गुरसेवक सिंह 11वीं कक्षा में पढ़ता था। दोपहर के समय जब वह खेतों में काम कर रहे थे तो गुरसेवक उन्हें घर से खाना देने के लिए आ रहा था। बताया कि गांव के नजदीक से गुजरती रतेवाली नहर के किनारे पर बिजली की 11केवी हाई वोल्टेज की नीची तार गुरसेवक के सिर को छू गई। जिस कारण उसे जबरदस्त झटका लगा और वह नहर के किनारे जा गिरा। तभी पास ही खेतों में से गुजर रहे किसान जरनैल सिंह ने उसे देखा तो वह तुरंत गुरसेवक की ओर भागे। लेकिन तब तक गुरसेवक की मौत हो चुकी थी। वहीं, गुरसेवक की माता कंवलजीत कौर का रो-रो कर बुरा हाल था। इस संबंध में थाना डेरा बाबा नानक के एएसआई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक बच्चे के पिता के ब्यान पर 174 की कार्रवाई की गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें