फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान बुध ने कांग्रेसी वर्करों पर मारपीट के लगाए आरोप 18-59-33

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बटाला। गांव कोटली सूरत मल्ली के किसान बुध सिंह ने कुछ कांग्रेसी वर्करों पर उनपर हमला करने का आरोप लगाया है। यह किसान बुध सिंह वही किसान है जिसने विधानसभा चुनाव से पहले कैप्टन सरकार की कर्ज माफी का पहला फार्म भरा था। इस किसान के साथ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की फोटो भी काफी वायरल हुई थी। चुनाव जीतने के बाद बुध सिंह का कर्ज माफ न होने पर मौका पाते ही पूर्व अकाली मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया ने बुध सिंह के घर जाकर इस किसान की कर्ज की राशि की अदायगी की थी।
विज्ञापन

बुध सिंह ने बताया कि वह बिजली का बिल जमा करवाने के लिए गया हुआ था। जब वह वापस आ रहा था तो अड्डा कोटली सूरत मल्ही के पास कुछ कांग्रेसी नेता पहले से ही मौजूद थे। जब वह इनके पास पहुंचा तो उन लोगों ने उसे धक्का मारकर साइकिल से नीचे गिरा दिया। उसकी पगड़ी उतारी गई और उसके साथ मारपीट की गई। इन लोगों ने उसकी बेइज्जती भी की है। बुध सिंह ने आरोप लगाया कि उस पर राजीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा है। उसे अब अपनी जान का खतरा है। उस पर कई बार जानलेवा हमला किया गया है। उसे कुछ हो जाता है तो संबंधित कांग्रेसी वर्कर जिम्मेदार होंगे। बुध सिंह ने पुलिस से हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं डीएसपी डेरा बाबा नानक गुरप्रताप सिंह सहोता ने बताया कि किसान बुध सिंह की शिकायत पुलिस के पास आई है। हर पक्ष से इसकी जांच की जाएगी। किसान बुध सिंह की शिकायत के आधार पर देखा जाएगा कि उसकी दूसरे पक्ष के लोगों के साथ रंजिश क्या थी और घटनास्थान पर हुआ क्या था। जांच के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें