फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने का बकाया लेने सहित अन्य मांगों की पूर्ति हेतु किसान ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने का बकाया न देने पर पर किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन

डीसी को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन करने की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। गन्ने का बकाया लेने व अन्य मांगों की पूर्ति के लिए गन्ना उत्पादक किसान संघर्ष तालमेल कमेटी के नेतृत्व में किसानों ने नेहरू पार्क में रोष रैली की। इसके बाद डीसी कार्यालय जाकर मांगों की पूर्ति के लिए धरना दिया। धरने के बाद डीसी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

किरती किसान यूनियन के सतबीर सिंह सुलतानी, जम्हूरी किसान सभा के रघुबीर सिंह पकीवां ने कहा सरकार की किसान मारू नीतियों की निंदा की। किसान नेताओं ने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में सहकारी व निजी चीनी मिलों का बकाया ब्याज तुरंत अदा किया जाए, मिल की सामर्थ्य से अधिक गन्ना अपनी जिम्मेदारी पर अन्य चीनी मिलों को अलाट किया जाए, सहकारी चीनी मिलों का नवीनीकरण करके उनकी पेराई सामर्थ्य बढ़ाई जाए व इनमें बिजली प्लांट लगाए जाए। कीड़ी अफगाना चीनी मिल की ओर से किसानों पर डाले गलत कर्ज वापस करवाए जाए, सभी चीनी मिलें एक नवंबर से चलाई जाए व गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए शामिल है। धरने का नेतृत्व किरती किसान यूनियन, जम्हूरी किसान सभा पंजाब, कुल हिंद किसान सभा, पंजाब किसान यूनियन, भारतीय किसान यूनियन एकता के नेता सुखदेव सिंह बागडिय़ा, चन्नन सिंह दोरांगला, रणजीत सिंह, बलजीत सिंह बाजवा व अजीत सिंह भरथ ने किया। मौके पर अजीत सिंह ठक्करसंधु, तरलोक सिंह बहरामपुर, गुलजार सिंह, सुखदेव सिंह भागोकावां, सतबीर सिंह सुलतानी, रघुबीर सिंह पकीवां, बलबीर सिंह कत्तोवाल, बलबीर सिंह रंधावा उपस्थित थे।
विज्ञापन


फोटो
21जीडीआर1-स्थानीय नेहरू पार्क में धरने दौरान नारेबाजी करते हुए किसान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें