सिविल अस्पताल में पानी की दो मशीनें दोनों खराब
-मरीजों और तीमारदारों को उठानी पड़ रही दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन। तरनतारन के सिविल अस्पताल की इमारत चाहे करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई है। लेकिन इस इमारत में मरीजों को पानी तक नसीब नहीं हो रहा जहां पर लगी हुई पानी की दो मशीनें खराब हैं। अस्पताल में दाखिल मरीजों और इलाज करवाने आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को पीने का पानी लेने के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। अस्पताल में आए मरीजों के परिजनों अमर सिंह, दिलबाग सिंह, सतनाम सिंह, रोशन लाल, सीमा, प्रभजीत ने कहा कि सिविल अस्पताल तरनतारन की इमारत तो बहुत बड़ी है पर यहां पर पीने के लिए पानी उपलब्ध नहीं है। अस्पताल में दो मशीनें हैं, दोनों ही बंद है। इसके कारण उन्हें अस्पताल के बाहर से पानी मंगवाना पड़ रहा है। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि सिविल अस्पताल में मरीजों को पानी को लेकर आ रही इस समस्या का तुरंत समाधान किया जाए।
इस संबंध में जिला सेहत अधिकारी डॉ. विजेंद्र कुमार ने कहा कि गत 2 दिनों से पानी की मशीन खराब थी। इनके बारे में उन्होंने सीनियर मेडिकल ऑफिसर को बता दिया है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही इन मशीनों को ठीक करवा लिया जाएगा। पानी तो जीवन की जरूरत है इसके लिए मरीजों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
फोटो-31भनस्क्त्रस्ञ्जक्त्रस्हृ01- सिविल अस्पताल में बंद मशीनों की जानकारी देते लोग।