दरिया में डूबे तीनों युवकों के शव देर रात बरामद किए
20 साल की उम्र से कम हैं तीन डूबने वाले युवक
मरने वालों में दो मौसेरे भाई, दो युवक मुश्किल से बचे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
पुलिस स्टेशन भैणी मीयां खां के तहत गांव किशनपुर बलवंडा पत्तन के पास बुधवार को डूबे तीनों युवकों के शव बरामद कर लिए हैं। थाना इंचार्ज कुलविंद्र सिंह ने बताया कि गत देर शाम आठ बजे लवदीप सिंह का शव तो गोताखोरों ने ढूंढ लिया था। लेकिन दूसरे गुरविंदर सिंह व सिमरजीत सिंह के शव भी रात करीब अढ़ाई बजे तक बरामद कर लिए गए। जिसके चलते गांव निवासियों तथा परिजनों में शोक की लहर है।
गौर रहे कि बुधवार को करीब 4 :15 बजे पांच युवक सुखविंद्र सिंह (18) पुत्र जसवीर सिंह, जोबनप्रीत सिंह (17) पुत्र निशान सिंह, लवदीप सिंह (19) पुत्र हरदीप सिंह तीनों निवासी गांव बलवंडा, सिमरनजीत सिंह पुत्र अनोख सिंह तथा गुरविंदर सिंह पुत्र सुरिंद्र सिंह निवासी गांव राजूबेला किश्नपुरा पत्तन के पास ब्यास दरिया मे नहाने गए। किश्नपुरा पत्तन पर दरिया में पानी अधिक है। जब पांचों नौजवान दरिया मे नहा रहे थे तो अचानक तीन नौजवान सिमरनजीत सिंह, गुरविंदर सिंह तथा लवदीप सिंह तेज बहाव में बह गए। जबकि सुखविंद्र सिंह और जोबनप्रीत सिंह पानी से बाहर आने में सफल हो गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे आसपास के लोग इकट्ठे हो गए।
पुलिस अधिकारी के अनुसार पानी से बहने से बचे दोनों नौजवानों ने अपने स्तर पर पानी में बहने वाले नौजवानों को बचाने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हुए और उन्होंने घटना की सूचना गांव में दी। पुलिस ने पानी मे बहे नौजवानों की तलाश के लिए गोताखोर होशियारपुर और गांव मौजपुर से मंगाए, जो देर रात तक दोनों युवकों के शव तलाशते रहे। करीब अढ़ाई बजे उन्हें दो अन्यों के शवों भी बरामद हो गए। ज्ञात रहे कि डूबने वाले सिमरजीत सिंह व लवदीप सिंह मौसेरे भाई हैं और गुरविंदर सिंह व सिमरजीत सिंह दोनों अपने माता पिता की इकलौती संतान थे।
जिक्रयोग है कि जून 2012 में भी इसी जगह के करीब गांव जागोवाल बेट के 4 युवक जो कि क्रिश्चन भाईचारे से संबंधित थे, उनकी भी डूबने से मौत हो गई थी। जिनके शव कई दिनों बाद मिले थे।
26जीडीआर2- गुरविंदर सिंह (फाइल)
26जीडीआर3-लवदीप सिंह (फाइल)
26जीडीआर4-सिमरमजीत (फाइल)
26 जीडीआर5- विलाप करते परिजन।