फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने किया कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

निगम की बजट मीटिंग के हंगामे के विरोध में सड़कों पर उतरे भाजपाई
बोले- कांग्रेस की गुंडागर्दी को नहीं करेंगे सहन
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
नगर निगम की बजट बैठक में कांग्रेस और भाजपा की हुई झड़प के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को प्रदर्शन किया। जिला प्रधान अनिल रामपाल की अगुवाई में लगाए धरने में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य स्वर्ण सिंह सलारिया, पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा, पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, मेयर अनिल वासुदेवा और विधायक दिनेश सिंह बब्बू मौजूद रहे। गाड़ी अहाता चौक में हुए प्रदर्शन में भारी संख्या में भाजपा वर्कर शामिल हुए। इस दौरान भाजपा ने मेयर पर हमला करने वाले कांग्रेस पार्षदों पर मामला दर्ज करने की मांग की। भाजपा ने कांग्रेस के साथ-साथ प्रशासन के खिलाफ भी जमकर भड़ास निकाली और 21 अप्रैल तक कांग्रेस पार्षदों पर पर्चा दर्ज करने की मांग की।
बीते दिनों नगर निगम की बजट मीटिंग में कांग्रेस और भाजपा गुटों के बीच झड़प हो गई थी। इसमें भाजपा गुट ने आरोप लगाया था कि कांग्रेसी पार्षद विभूति शर्मा, पन्ना लाल भाटिया, रोहित स्याल और योगेश ठाकुर ने मेयर अनिल वासुदेवा पर हमला किया है। इसके बाद भाजपा ने पुलिस को इसकी शिकायत अगले ही दिन दे दी थी। वहीं कांग्रेसी गुट ने भी भाजपा गुट पर हाथापाई के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। इस मुद्दे को लेकर सोमवार को भाजपाइयों ने गाड़ी अहाता चौक में धरना लगाया।
विज्ञापन

स्वर्ण सिंह सलारिया ने कहा कि कांग्रेस की गुंडागर्दी को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बस क्रेडिट लेना जानती है, वहीं विकास के नाम पर कांग्रेस ने कुछ नहीं किया है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि नगर निगम की बजट मीटिंग में मेयर पर जानलेवा हमला कर कांग्रेस पार्षदों ने गुंडागर्दी दिखाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने मेयर पर दबाव बनाकर जबरदस्ती अपने वार्डों के लिए 3.5 करोड़ के टेंडर प्रस्तावित किए थे। उन्हें निगम की एफएंडसीसी ने खारिज कर दिया। इससे भड़के कांग्रेसी गुंडागर्दी पर उतारू हो गए।
विज्ञापन

जिला प्र्रधान अनिल रामपाल ने कहा कि निगम की बजट मीटिंग में मेेयर पर जानलेवा हमला होना एक निंदनीय घटना है। इसके बावजूद इसके लिए प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गुंडागर्दी को सहन नहीं करेगी और इसका विरोध लगातार जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते कहा कि 21 अप्रैल तक कांग्रेसियों पर कार्रवाई की जाए नहीं तो संघर्ष को तेज किया जाएगा। भाजपाइयों ने कांग्रेस पर शॉपिंग कांप्लेक्स के निर्माण में घोटाला करने के आरोप भी लगाए। इस मौके पर महामंत्री राकेश शर्मा, रोहित पुरी, राजकुमार बिट्टू, विपिन महाजन, विजय चुन्नी, शमशेर ठाकुर, मंजू गुप्ता सीनियर नेता और वर्कर मौजूद थे।

फोटो -1- पठानकोट में धरना प्रदर्शन करते भाजपाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें