अमृतपाल को शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद ने किया सम्मानित
गुरदासपुर। बचपन का सपना सच कर जिले का नाम रोशन करने वाली अमृतपाल कौर को शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद ने गौरव सम्मान देकर नवाजा। अमृतपाल कौर ने यूपीएससी की परीक्षा में देश भर में 44वां रैंक हासिल किया था। यह कार्यक्रम स्थानीय ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल डॉ. ज्योति ठाकुर की अध्यक्षता में एक आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल की तरफ से प्रिंसिपल डॉ. ज्योति ठाकुर और चेयरमैन प्रो. रविन्द्र सिंह ने भी अमृपाल सिंह को स्मृति चिन्ह देकर कर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला एनआरआई सभा के प्रधान एनपी सिंह, शहीद जतिंद्र कुमार के पिता राजेश कुमार, नंबरदार दिलबाग सिंह लाली चीमा, राजपूत महासभा के प्रधान कुंवर संतोख सिंह, महाराणा प्रताप यूथ क्लब सम्मूचक्क के प्रधान ठाकुर बाबू राम, प्रितपाल सिंह, सूबेदार शक्ति पठानिया, सूबेदार मेजर शाम सिंह, अमिता, सुमन, मनदीप, अनीता और शालू आदि उपस्थित थे।
16जीडीआरपी01-आई.ए.एस.अधिकारी बनी अमृतपाल कौर को गौरव सम्मान से सम्मानित करते हुए कुंवर रविन्द्र विक्की, प्रिं.ज्योति ठाकुर, चेयरमैन प्रो.रविन्द्र सिंह व अन्य।