फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार जलियांवाला बाग के शहीदों के शताब्दी समारोह के प्रति नहीं है गंभीर:औजला

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र जलियांवाला बाग के शहीदों का कर रही अपमान : औजला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। गुरु नगरी से कांग्रेस की टिकट मिलने के बाद गुरजीत औजला ने शुक्रवार को जलियांवाला बाग शताब्दी समारोह को लेकर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। औजला ने कहा कि मोदी सरकार ऐतिहासिक जलियांवाला बाग के शहीदों के प्रति संजीदा नहीं हैं। केंद्र सरकार ने शहीदों की याद में न कोई बड़े समारोह के आयोजन की योजना बनाई, न ही शहीदों के इस शहर को कोई बड़ा प्रोजेक्ट दिया। देहाती कांग्रेस के दफ्तर में मीडिया से बातचीत में औजला ने कहा कि 13 अप्रैल 2019 को जलियांवाला बाग गोलीकांड के सौ वर्ष पूरे हो रहे है। केंद्र सरकार को इस बात की जानकारी थी कि चुनाव के दौरान शताब्दी समारोह का आयोजन होना है। इसके बावजूद केंद्र ने शताब्दी समारोह को बड़े स्तर पर मनाने के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में औजला ने कहा कि मोदी सरकार ने नौजवानों को नौकरी क्या देनी थी, नोटबंदी कर साढ़े चार करोड़ लोग नौकरी से हाथ धो बैठे। शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल के पंजाब में अकाली-भाजपा की सरकार के गठन के बाद विकास के लिए ट्राली भर नोट भेजने के बयान पर औजला ने कहा कि उनके बयान को कोई गंभीरता से नहीं लेता। इस अवसर पर विधायक सुनील दत्ती, पूर्व जिला अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा और पार्षद विकास सोनी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें