फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफ हाईटेक सफाई के दावे, दूसरी तरफ गंदगी से भरे नाले

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेक सफाई के दावे, गंदगी से भरे नाले
विज्ञापन

निगम भूला नालों की सफाई, दो दिन बाद आएगी स्वच्छता सर्वेक्षण टीम
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
केंद्र सरकार का स्वच्छता सर्वेक्षण सिर पर आते ही नगर निगम ने कंपोस्ट पिट जैसी हाईटेक चीजों को शुरू कर दिया है। इसके बाद शहर के नाले अभी भी गंदगी से भरे हैं। लंबे समय से नालों की सफाई नहीं की गई है। केंद्र सरकार की टीम एक दिन बाद ही शहर में पहुंच जाएगी। ऐसे में नगर निगम इतने कम समय में कैसे इन नालों की सफाई करवा सकेगा। हालांकि नगर निगम का दावा है कि सोमवार को ही वर्क आर्डर पास करके नालों की सफाई का काम शुरू कर दिया जाएगा।
केंद्र सरकार के सर्वे को लेकर नगर निगम ने शहर में कंपोस्ट पिट जैसी तकनीकों से कचरा खत्म करने की योजना तो शुरू कर दी है। इसके बाद नालों में अभी भी गंदगी पसरी हुई है। शहर के पाश एरिया में गिने जाने वाले सैली रोड पर नाले में गंदगी की भरमार है। इसके अलावा भारी आवाजाही वाले सिविल अस्पताल रोड पर बने नाले में भी हाल कुछ ऐसा ही है। कई मोहल्ले ऐसे हैं, जहां पर नालों की गंदगी से तो आसपास के लोग भी परेशान हो चुके हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला आनंदपुर और मोहल्ला सराईं स्थित नालों में भी गंदगी से भरे हैं। केंद्र सरकार की टीम सर्वे के लिए शहर में सात फरवरी को आ रही है। यह टीम न सिर्फ खुद निरीक्षण करेगी बल्कि शहरवासियों से भी सीधे तौर पर सफाई व्यवस्था की इनपुट लेगी। ऐसे में यदि इन नालों की सफाई निगम दो दिन में करवा भी देता है फिर भी पिछले लंबे समय से नालों की गंदगी से परेशान लोग नकारात्मक फीडबैक सर्वे टीम को दे सकते हैं। इससे नगर नगम की रैंकिग में सीधे तौर पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

इस संबंधी जब सुपरिंडेंट इंदरजीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था के लिए पूरी तरह वचनबद्ध और गंभीर है। नालों की सफाई के लिए एफएंडसीसी की सोमवार को होने वाली मीटिंग में वर्क ऑर्डर पास किया जाएगा। इसके बाद नालों की सफाई करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें