युवा एकता मंच ने लगाया धरना
पठानकोट।
युवा एकता मंच की ओर से प्रधान संजीव सहोता की अगुवाई में डीसी कार्यालय के समक्ष धरना लगाया गया। इसमें क्लब के एक सदस्य विजय कुमार नाभा पर दर्ज किए गए मामले को झूठा बताते हुए विरोध किया गया। साथ ही प्रशासन से मांग की गई कि विजय कुमार पर दर्ज मामला रद्द किया जाए। प्रधान संजीव सहोता ने बताया कि विजय कुमार नाभा के खिलाफ कुछ लोगों ने झूठा पर्चा दर्ज करवाया है। युवा एकता मंच विजय कुमार नाभा के साथ हैं। उनके साथ धक्केशाही नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि झूठा पर्चा दर्ज करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान उपाध्यक्ष प्रभा महाजन, ज्योति महाजन, पूजा शर्मा, मीनू रकवाल, रजत लूथरा, अमनदीप शर्मा सदस्य उपस्थित थे।
फोटो -6- पठानकोट में डीसी ऑफिस के बाहर धरना लगाकर बैठे मंच सदस्य।