फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल मालिक के खिलाफ सफाई युनियन ने जताया रोष, शाहपुर रोड पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल मालिक के खिलाफ प्रदर्शन कर जाम लगाया
विज्ञापन

सफाई यूनियन ने रोष जताते हुए शाहपुर रोड पर दिया धरना
होटल मालिक ने सफाई कर्मी को बताया था चोरी का आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। शहर के डाकखाना चौक स्थित होटल एयरलाइंस में हुई चोरी के बाद मालिक ने शक के आधार पर एक युवक को आरोपी बताकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। युवक की यूनियन, मोहल्लावासी और परिवार ने होटल के बाहर डाकखाना चौक में धरना लगाकर मालिक के खिलाफ नारेबाजी की। लगभग आधा घंटा चले रोष प्रदर्शन के कारण बाजार में वाहनों की लाइनें लग गई। थाना डिवीजन नंबर एक से पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने लोगों को समझाकर सड़क से हटाया और ट्रैफिक जाम खुलवाया।
दरअसल, होटल मालिक ने शक के आधार पर जिस युवक का नाम पुलिस को शिकायत में बताया था वह निगम की कचरा ट्राली पर लेबर का काम करता है। उसने एक साल पहले होटल से काम छोड़ दिया था। युवक राजेश कुमार के भाई सोम कुमार, स्वच्छ भारत सफाई मजदूर यूनियन के चेयरमैन दीपक भट्टी और प्रधान जतिंद्र चीना ने बताया कि उक्त होटल मालिक पिछले लंबे अरसे से मोहल्ला गोपीपुर के युवकों को चोर साबित करने पर तुला है, पिछले 50 सालों में कई बार होटल मालिक ने लोगों के खिलाफ थानों में शिकायत दी और हर बार जांच में झूठा साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब राजेश कुमार ने जब होटल से नौकरी छोड़ी तो उसकी 6 महीने की सैलरी पेंडिंग थी। होटल मालिक से जब सैलरी मांगी तो उसे नौकरी से निकाल दिया गया। अब होटल में चोरी का झूठा आरोप लगाया गया है। लोगों ने कहा कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करे अगर राजेश कुमार को झूठे केस में फंसाया गया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं थाना में शिकायत देने पहुंचे होटल मालिक अविनाश शर्मा ने बताया कि जिस तरह सुनियोजित तरीके से होटल के नीचे वाले कमरे से चाबियां निकालने के बाद ताले खोल चोरी हुई, उसके पीछे किसी जानकार का काम लगता है और शक के आधार पर उन्होंने राजेश का नाम लिखवाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें