फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस ने एससी एसटी विद्यार्थियों की स्कालरशिप राशि जारी न होने पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप राशि जारी न होने पर जताया रोष
विज्ञापन

गुरदासपुर। केंद्र सरकार की ओर से पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम के 1615.79 करोड़ रुपये जारी न किए जाने से सूबे के 914132 विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। इसके विरोध में यूथ कांग्रेस की ओर से संघर्ष शुरू किया गया है। इस कड़ी में गुरदासपुर में पड़ते विभिन्न विधान सभा हलकों के यूथ प्रधानोें की ओर से बलजीत सिंह पाहड़ा के नेतृत्व में डीसी को एक मांगपत्र सौंपा गया। वहीं अगले दो दिन विभिन्न हलकों में मोदी सरकार के पुतले जलाने का कार्यक्रम रखा गया है।
विज्ञापन

प्रधान पाहड़ा ने बताया कि सरकार की ओर से स्कॉलरशिप स्कीम की राशि न कर विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। इसे यूथ कांग्रेस किसी भी हालत में सहन नहीं करेगा। उन्होेंने बताया कि यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरप्रीत सिंह लाली के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस की ओर से पूरे सूबे में संघर्ष शुरू किया गया है। इस कड़ी में बुधवार को डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू को केंद्र सरकार के नाम एक मांग पत्र सौंपा गया। वहीं अगले दो दिनों में विभिन्न विधानसभा हलकों में पुतले फूंके जाएंगे। इस दौरान विधानसभा हलका फतेहगढ़ चूड़ियां के प्रधान दविंदर सिंह, डेरा बाबा नानक के प्रधान जतिंदर गोरा, पठानकोट के प्रधान योगेश पाल सन्नी, लोकसभा के महासचिव किरणप्रीत सिंह, अमित सिंह और एनएसयूआई के प्रधान शरणजीत सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन


11जीडीआर11-डीसी को मांग पत्र सौंपते हुए यूथ कांग्रेस ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें