फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर कर्मचारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत समिति और जिला परिषद कर्मियों का धरना
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के नाम पर उपमंडल मजिस्ट्रेट को सौंपा मांगपत्र
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों ने अपनी मांगो के लिए डीडीपीओ कार्यालय के सामने धरना दिया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जसपाल सिंह बाठ ने की। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम पर उपमंडल मजिस्ट्रेट को मांगपत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष बाठ ने कहा कि 8 फरवरी 2018 को मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में मांगे पूरी करने का वायदा किया गया था। मगर दुख की बात यह है कि दो माह बीत जाने के बावजूद अब तक उनकी एक भी मांग पूरी नहीं की गई। इससे मुलाजिमों में रोष व्याप्त है। इसके बाद रोषस्वरूप 27 मार्च को विकास भवन में धरना दिया गया था।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि कर्मचारियों के वेतन खजाना कार्यालयों के माध्यम से जारी किए जाए। रहते वेतन का बकाया और सीपीएफ तुरंत जारी किएं जाए। पंचायत समितियों और जिला परिषद में कार्यरत कर्मचारी जो 1-1-04 से 8-2-12 तक भर्ती हुए, लेकिन कोई भी पेंशन स्कीम लागू नहीं है। इसलिए वित्त विभाग के पत्र के माध्यम से जारी हिदायतों के अनुसा पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने संबंधी अन्य विभागों के अनुसार सर्कुलर जारी किया जाए। इस दौरान हरजिंदर सिंह और गुरदियाल सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन


09जीडीआर1-धरना देते हुए कर्मचारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें