फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए मुलाजिमों ने बंद की बस स्टैंड की एंट्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
गुस्साए मुलाजिमों ने बंद की बस स्टैंड की एंट्रेंस
विज्ञापन

दो घंटे तक एंट्रेंस गेट पर अवैध तरीके से खड़ी रही रोडवेज की बस
मांगों के लिए रोडवेज मुलाजिमों की सांझी एक्शन कमेटी ने की गेट रैली
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
पंजाब रोडवेज मुलाजिमों की सांझी एक्शन कमेटी के निर्देश पर वीरवार को रोडवेज के पठानकोट डिपो में रोडवेज कर्मियों ने गेट रैली की। इस दौरान मुलाजिमों ने पंजाब सरकार का जमकर विरोध किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गुस्साए कर्मचारियों ने रोडवेज की बसों को बस टर्मिनल से बाहर निकालकर बस टर्मिनल को खाली कर दिया। यही नहीं बस टर्मिनल के एंट्रेंस गेट पर बस खड़ी कर एंट्रेंस भी बंद कर दी गई। इसके चलते बसों के जरिये विभिन्न राज्यों की प्रस्थान करने वाले यात्रियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे तक बस स्टैंड पर यही आलम बना रहा। वहीं इस बारे में जब जीएम रोडवेज सुखबीर सिंह को फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
मुलाजिम यूनियनों के प्रतिनिधि इकबाल सिंह और सुखविंद्र सिंह ने बताया कि 21 फरवरी को पंजाब रोडवेज व पनबस के 18 डिपुओं पर हड़ताल करने के बावजूद सरकार ने कोई भी बैठक न बुलाकर मांगों का हल करने का कोई प्रयास नहीं किया। इसके रोषस्वरूप पंजाब रोडवेज/पनबस के समस्त कर्मचारी उग्र प्रदर्शनी की तैयारी कर चुके हैं। इस वजह से वीरवार को पंजाब रोडवेज के सारे बस स्टैंड को दो घंटे के लिए बंद कर सरकार के खिलाफ रोष जाहिर किया गया। उन्होंने कहा कि यदि उनके बावजूद सरकार ने मांगें स्वीकृत कर लागू नहीं की तो 23 मई को एक दिवसीय मुकम्मल हड़ताल कर राज्य सरकार का पिट सियापा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी मांगें हैं कि ऋण मुक्त हो चुकीं पनबसों एवं स्टाफ को बिना किसी शर्त पर पंजाब रोडवेज में शामिल करना, सुप्रीमकोर्ट के फैसले अनुसार बराबर कार्य बराबर वेतन को लागू करना, आउटसोर्स भर्ती मुकम्मल तौर पर बंद करना, किलोमीटर बसों न रोडवेज के बेड़े में न डालना एवं पंजाब रोडवेज में 2407 बसों का फ्लीट पूरा करना, रोड सेफ्टी बिल में शोध करना शामिल है। इस दौरान कुलदीप सिंह, मुक्ति लाल, रमेश लाल, सर्बजीत सिंह, जीवन, राजन सोढ़ी, गगनदीप सिंह, राज कुमार, लखविंद्र सिंह, भगवती चरण और प्रवीण कुमार भी मौजूद थे।
फोटो -3- पठानकोट में रोष जाहिर करते पंजाब रोडवेज के मुलाजिम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें