फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहाइशी क्षेत्र में कूड़े के ढेरों की बदबू से तंग आकर लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़े की बदबू से तंग लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मांग-कूड़े के डंप को बंद करवाकर बनाया जाए एक पार्क
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। खजूरी गेट के पास लंबे समय से लगे कूड़ों के ढेरों की बदबू से तंग आकर मोहल्ला निवासियों ने शुक्रवार को प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि रिहायशी क्षेत्र में कूड़े के इस डंप को उठवाया जाए और वहां एक पार्क बनाया जाए। सरवन कुमार, कांता रानी, रमेश खोसला, नीलम महाजन और गणेश खोसला ने बताया कि करीब 20 मोहल्लों का कूड़ा इकट्ठा करके खजूरी गेट के पास, जो शहर का केंद्र बिंदु है और रिहायशी इलाका है, में लाया जाता है और कई दिनों तक वह कूड़ा वहीं रहता है। हफ्ते-हफ्ते के बाद कूड़ा वहां से उठाया जाता है। यह कूड़ा करीब दस साल से डंप हो रहा है। कूड़ा होने की वजह से क्षेत्र के कई लोगों को सांस की बीमारी लग गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नेता लोग स्वच्छ भारत की बात करते हैं मगर उन्हें मोहल्ला खूजरी गेट में आकर देखना चाहिए कि जहां कितनी स्वच्छता है। उन्होंने कहा कि नेताओं को तो सिर्फ अपने वोट से मतलब है, शहर की जनता का जीवन कैसा है इससे नेताओं को कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि इस कूडे़ के ढेरों के पास से स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। उनके लिए भी कूड़े की गंदगी हानिकारक है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस कूड़े के डंप को इस रिहाइशी और यातायात वाले क्षेत्र से बंद करवाकर वहां बच्चों के लिए कोई पार्क बनाया जाए। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि अब भी प्रशासन ने उनकी इस मांग की तरफ ध्यान न दिया तो वह सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन



फोटो- 22जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्शन- बटाला के खजूरी गेट के पास नारेबाजी करते हुये मोहल्ले के लोग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें