फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, पति तथा बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, पति-बच्चे घायल
विज्ञापन

गुरदासपुर। गुरदासपुर-दीनानगर रोड पर एक ट्रक ने कार को चपेट में ले लिया, जिससे गाड़ी में बैठी महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका पति व बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना दीनानगर और बरियार की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अमृतसर निवासी मनोज कुमार पुत्र राम लुभाया अपनी पत्नी शिवानी सहित अपने दो बेटों शिवाग तथा शिवाय के साथ कार में पठानकोट से अमृतसर जा रहा थे। रास्ते में रंजीत बाग के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे मनोज के साथ बैठी उसकी पत्नी शिवानी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मनोज कुमार व दो बच्चे घायल हो गए। ट्रक चालक ट्रक सहित भागने मे सफल हो गया। कार की हालत इतनी खराब हो गई कि शिवानी का शव समाचार लिखे जाने तक कार से निकाला नहीं जा सका। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुच गई तथा घायलों को अस्पताल भर्ती करवाया।
विज्ञापन


30जीडीआर2- हादसे में क्षतिग्रस्त में कार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें