अब डाकघरों में भी बनेंगे आधार कार्ड
गुरदासपुर। डाकघर गुरदासपुर डिवीजन के सीनियर अधिकारी जीसी गोयल ने बताया कि अब डाकघरों में आधार कार्ड बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए है। इसके अलावा आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल, फोन, लिंग व जन्मतिथि में संशोधन करने की सुविधा प्रदान की गई है।
डाकघर में मुफ्त आधार कार्ड बनाए जाएंगे। ई आधार डाटा अपडेट 30 रुपये देकर कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि बटाला क्षेत्र में कादियां, नौशहरा मझा सिंह, बटाला रोड पोस्ट आफिस, भागोवाल, कृष्णा नगर बटाला, बटाला सिटी आफिस, नेहरू गेट बटाला, श्रीहरगोबिन्दपुर, डेरा बाबा नानक, फतेहगढ़ चूड़ियां के डाकघर में यह सुविधा उपलब्ध है। गुरदासपुर क्षेत्र में बहरामपुर, दीनानगर, गुरदासपुर मुख्य पोस्ट कार्यालय, तारागढ़, घुम्माण, कलानौर, काहनूवान, धारीवाल, दोरांगला, हरचोवाल, मीरथल, तिब्बड़ी, गुरदासपुर कचहरी, भट्टियां व घरोटा के डाकघरों में यह सुविधा दी गई है। पठानकोट क्षेत्र में पठानकोट मुख्य डाकघर, मलिकपुर, सुजानपुर, शाहपुरकंडी, ढाकी रोड, ढांगू रोड, दुनेरा, माधोपुर, डल्होजी रोड पठानकोट व मिशन रोड पठानकोट के डाकघरों में भी यह सुविधा दी गई है।