फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीआरसी के समूह सदस्यों ने किया बैठक का अयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक समस्या दूर करने पर मंथन
विज्ञापन

सीपीआरसी के समूह सदस्यों ने किया बैठक का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
कम्यूनिटी पुलिस रिसोर्स सेंटर (सीपीआरसी) के नोडल अफसर आईपीएस एसपी हेडक्वार्टर भगीरथ सिंह मीणा ने शनिवार को सदस्यों के साथ एसएसपी कार्यालय में बैठक की। बैठक में जिले को सुजानपुर, नरोट मेहरा, सरना आदि सभी क्षेत्रों में स्थित सांझ केंद्रों के इंचार्ज औरसीपीआरसी सदस्यों ने हिस्सा लिया
विज्ञापन

सीपीआरसी सदस्यों ने शहर की मुख्य समस्याओं से एसपी को अवगत कराया। सदस्यों ने बताया कि शहर की मुख्य समस्याओं में से एक ट्रैफिक की भी है। शहर में विकराल होती ट्रैफिक समस्या के कारण रोजाना जाम लगते हैं। इसके अलावा इस समस्या का कारण शहर में चलते बेतरतीब आटो भी हैं, जिनका कहीं भी रुकने का स्थान निर्धारित नहीं है। चालक सवारी बैठाने के चक्कर में सड़क के बीच में ही आटो रोक देते हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर अतिक्रमण से भी ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इस पर एसपी मीणा ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिएजल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे। बैठक में मौजूद ट्रैफिक इंचार्ज ने भी कहा कि अभियान चलाकर उचित कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। इस मौके पर सीपीआरसी सदस्य विजय पासी, अशोक चौधरी, तारो देवी, दीपक चौधरी, अमरजीत, शीतल, रीटा सिंह, सुधा शर्मा, कृष्ण कुमार, वूमैन सेल इंस्पैक्टर अंजु बाला, ट्रैफिक इंचार्ज अमरीक सिंह, सीपीआरसी इंचार्ज राजीव कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें