फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम उठाए केंद्र सरकार’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम उठाए केंद्र सरकार’
विज्ञापन

पठानकोट। शिव सेना पंजाब ने शुक्रवार को उत्तर भारत के चेयरमैन सतीश महाजन की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता की। उन्होंने फरीदकोट से बीते दिन गिरफ्तार किए खालिस्तानी आतंकियों के पकड़े जाने पर पंजाब व केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में खालिस्तानी लहर को पुनर्जीवित करने के लिए हिंदू नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। फरीदकोट से वीरवार को खालिस्तानी संगठन के दो संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी से यह सब साबित होता है। उन्होंने कहा कि उनकी सुरक्षा का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया जा रहा। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार को आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम उठाने चाहिए। इस दौरान पंजाब यूथ उपप्रमुख सुनील कुमार, सिटी चेयरमैन रमेश सुरी, रोहित कुमार, नीरू वाला, अनीता देवी, राकेश सिंह व अन्य मौजूद थे।

फोटो 03, बैठक के दौरान जानकारी देेते शिव सेना पंजाब के सदस्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें