अमेरिका में सिखों की आजादी पर हुआ हमला : एसजीपीसी
अमेरिका में सिख गैस स्टेशन पर हमले की एसजीपीसी ने निंदा की
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
भारत में जहां सिख कत्लेआम (84 के दंगे) पर जगदीश टाइटलर का स्टिंग ऑपरेशन ने राजनीति में खलबली मचा दी है वहीं शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लोंगोवाल
ने अमेरिका में सिख गैस स्टेशन पर हुए हमले को नस्लीय हमला करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चिट्ठी लिखी है कि वो तुरंत अमेरिका से बात करके सारे मामले को सुलझाए। उन्होंने कहा है कि अमेरिका और भारत जहां विकास की बुलंदियों को छूने के लिए साथ-साथ है वहीं उन्हें भारतीय की रक्षा के लिए भी दायित्व निभाना चाहिए।
एसजीपीसी अध्यक्ष ने चिट्ठी में लिखा है कि यह अमेरिका में सिखों की आजादी पर हमला है, जिसे सिख कौम बर्दाशत नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि विदेशों में रहने वाले सिख भाईचारे ने अपनी मेहनत से बुलंदियों छुआ है। दुनियां में सिखों ने विकास की मिसाल कायम की है। ऐसे में नस्लीय हमले चिंता का विषय है। भारत सरकार को विदेशों में रहने छवाले सिख समुदाय के लिए स्पेशल सुरक्षा नीति पर बातचीत करनी चाहिए।
बता दें कि अमरीका के कैनटकी शहर में गैरी सिंह सिख गैस स्टेशन पर नस्लीय हमला हुआ और तोड़ फोड़ की जानकारी एसजीपीसी के पास पहुंची तो एसजीपीसी ने इस मामले को तुरंत प्रधानमंत्री को हस्तक्षेप करने की अपील की।