फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्पोर्टस टूर्नामेंट में आर्य कॉलेज का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

पठानकोट।
खेल स्टेडियम लमीनी में आयोजित जिला स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में आरआरएमके आर्य महिला कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज की छात्राओं ने बाक्सिंग में 2 और एथलेटिक्स में 6 पदक जीते हैं। इसके अलावा खो-खो में भी आर्य कॉलेज की टीम विजेता रही। मंगलवार को कॉलेज में विजेता टीम एवं खिलाड़ियों को प्रिंसिपल डा. गुरमीत कौर ने बधाई दी।
विज्ञापन

प्रिंसिपल डा. गुरमीत कौर ने बताया कि आर्य कॉलेज की छात्राओं ने जिला स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। इसमें शानदार प्रदर्शन कॉलेज की छात्राओं ने किया है। टूर्नामेंट में हुई खो-खो प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा बॉक्सिंग में छात्रा रितु बाला और दीक्षा ने सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं एथलेटिक्स में लांग जंप में सिमरन कौर, 400 मीटर दौड़ में शिफाली और 800 मीटर दौड़ में प्रिया ने सिल्वर मेडल हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में शिवानी, 400 मीटर दौड़ में सिमरन और 800 मीटर दौड़ में शिफाली ने ब्रांज मेडल हासिल किया। प्रिंसिपल ने बताया कि कॉलेज की 15 छात्राओं का चयन स्टेट लेवल खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन


फोटो -6- पठानकोट के आर्य महिला कॉलेज की छात्रांए खुशी जाहिर करतीं हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें