फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना लगाने पर दो पूर्व विधायकों सहित 5

विज्ञापन
विज्ञापन
धरना लगाने पर दो पूर्व विधायकों सहित 58 लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल ने पट्टी फिरोजपुर मार्ग पर लगाया था धरना
तरनतारन।
थाना पट्टी की पुलिस ने पट्टी फिरोजपुर मार्ग पर कोर्ट बुड्ढा पुल पर धरना लगाकर यात्रायात में विघ्न डालने और डिप्टी कमिश्नर तरनतारन की आदेशों की उल्लंघना करने के आरोप में तरनतारन और खेमकरण के पूर्व विधायकों सहित 58 लोगों पर केस दर्ज किया है । यह केस थाना सदर पट्टी के प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कक्कड़ की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वर्णनीय है कि शिरोमणि अकाली दल ने खेमकरण में हो रहे नगर पंचायत के चुनाव के दौरान पंजाब सरकार पर अकाली प्रत्याशियों पर झूठे केस डाल कर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाते हुए पट्टी फिरोजपुर मार्ग पर धरना लगा रखा था। इस धरने का नेतृत्व तरनतारन के पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू और खेमकरण के पूर्व विधायक विरसा सिंह वल्टोहा कर रहे थे। शिरोमणि अकाली दल द्वारा लगाए गए धरने के कारण आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा इससे यात्रायात्र में भी विघ्न पड़ा। थाना सदर पट्टी की पुलिस ने यात्रायात में विघ्न डालने और डिप्टी कमिश्नर के आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में तरनतारन के पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू खेमकरण के पूर्व विधायक विरसा सिंह वल्टोहा शिरोमणि अकाली दल पार्टी के अध्यक्ष खुशविंदर सिंह भाटिया गुरमुख सिंह नगर कौंसिल भिखीविंड के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ढिल्लो पूर्व विधायक के पीए संदीप सिंह सुग्गा सरपंच हरमंदर सिंह चेयरमैन जसबीर सिंह ढोटियां सहित 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें