फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रैंड पेरेंटस के साथ बच्चों ने की खूब मस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रैंड पेरेंटस के साथ बच्चों ने की खूब मस्ती
विज्ञापन

पठानकोट। पिछले 16 वर्ष से जेएमके इंटरनेशनल स्कूल द्वारा बुजुर्गों के सम्मान के लिए करवाये जा रहे कार्यक्रम के तहत शनिवार को स्कूल में 17वां ग्रैंड पेरैंट्स डे प्रिंसिपल विनीता महाजन की अध्यक्षता मनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से स्कूल के डायरैक्टर गुरदीप सिंह व उनकी पत्नी जसबीर ने शिरकत की। वहीं चेयरपर्सन स्नेह कुठियाला ने विशेष रूप से शिरकत की। जिनका स्कूल प्रिंसिपल व स्टाफ द्वारा बुक्के देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि तथा ङ्क्षप्रसीपल ने रिब्बन काटकर व द्वीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने अपने ग्रैंड पेरेंटस और माता-पिता के साथ कार्यक्रम में शिरकत की। विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया। विद्यार्थियों ने अपने बुजुर्गों, नाना-नानी, दादा-दादी को समर्पित ग्रैंड पेरैंटस डे पर टोडलर्स वर्ल्ड के यूनिटी इन डाईवर्सिटी थीम पर नृत्य, ऑरकेस्ट्रा, योगा व अन्य खेल प्रतियोगितांए पेश कीं। इस दौरान बुजुर्गों के लिए भी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों व बुजुर्गों ने मिलकर खूब आनंद लिया। इस मौके पर रमेश बांबरी, शबाब बांबरी, वीना नंदा, रमेश चंद गुप्ता, सुधा गुप्ता, अनुज धीमान, रिंपल भंडारी, अंजु शर्मा, शशि कुमार और स्कूल का स्टाफ व अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें