फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा भेजने के नाम पर 12 लाख की ठगी

Fri, 31 Jan 2014 11:44 PM IST
अमर उजाला, तरनतारन
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सिटी की पुलिस ने कनाडा भेजने के नाम पर 12 लाख 35 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में गांव लक्खनके कपूरथला निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित की ओर से रुपये वापस मांगने पर आरोपी द्वारा दिए गए चेक बाउंस होने के बाद केस दर्ज कराया गया। गांव लक्खनके कपूरथला निवासी जसबीर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले में तरनतारन के  नरिंदर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी मुहल्ला लाली शाह,गली आरे वाली ने आरोप लगाया है कि जसबीर सिंह ने उसके पुत्र रविंदर सिंह को कनाड़ा भेजने के लिए उससे 12 लाख 35 हजार रुपये लिये थे।

हालांकि आरोपी ने उसके पुत्र को कनाड़ा नहीं भेजा। अपने रुपये वापस मांगने पर जसबीर सिंह ने उसे आठ लाख 50 हजार व तीन लाख 85 हजार रुपये के दो चेक दिए। यह चेक बैंक में बाउंस हो गए। एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की तालाश में छापामारी की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें