फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी से वसूल किया जाए सीमेंट पर काउ सैस-व्यापार मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
‘सीमेंट फैक्टरी से वसूलें काउ सेस’
विज्ञापन

व्यापार मंडल पठानकोट और सीमेंट डीलर्स एसोसिएशन ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। नगर निगम के अधीन सीमेंट का काम कर रहे व्यापारियों से नगर निगम काउ सेस की वसूली कर रहा है, जबकि उसकी हद से बाहर वालों से नहीं। शहरी एरिया में काउ सेस लगने के कारण प्रतिस्पर्धा के इस युग में इसका असर व्यापार पर पड़ रहा है। यह बात सीमेंट के व्यापारियों ने व्यापार मंडल पठानकोट के साथ मिनी सचिवालय में डीसी के साथ मीटिंग में कही।
इसके बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश वडैहरा की देखरेख में इस समस्या को लेकर व्यापार मंडल का शिष्टमंडल डीसी से मिला ओर सीमेंट कारोबारियों की परेशानियों के बारे जानकारी दी। मंडल चेयरमैन भारत महाजन ने बताया कि सीमेंट व्यापारियों ने मांग की है कि काउ सेस फैक्टरी स्तर पर ही वसूल किया जाए ताकि आगे जाकर निगम या दूसरी जगह पर लोगों को सीमेंट सस्ता या महंगा न खरीदना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान चाचा वेद प्रकाश, चेयरमैन भारत महाजन, एलआर सोढी ने कहा कि काउ सेस को शहर में लावारिस पशुओं के रखरखाव पर खर्च किया जाए, पर मौजूदा समय में शहर के हालात देखकर लगता है कि निगम विभिन्न वस्तुओं से लाखों का काउ सेस तो एकत्रित कर रहा है, पर जिनके लिए यह सेस एकत्रित किया जा रहा है, उन पर खर्च नहीं किया जा रहा है। इस मौके मौके पर राकेश पुरी, हंस राज, गौरव शर्मा, राकेश कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें