एयरफोर्स इलेवन ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट
एसबीआईएस क्रिकेट अकेडमी ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
एसबीआईएस क्रिकेट अकेडमी की ओर से पहला सरदार मोहन सिंह (बिल्ला) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट-2018 (पठानकोट चैंपियन ट्राफी) का आयोजन एबी कालेज में क्रिकेट कोच राकेश कुमार (धोनी) की अध्यक्षता में किया गया। इसमें एबी कालेज के प्रिंसिपल डॉ. दिनेश शर्मा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट जेडी शर्मा मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। प्रवीण मित्तल और सुखदेव सिंह (पप्पू) विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए।
सोमवार को टूर्नामेंट का पहला मैच एयरफोर्स इलेवन और ममून इलेवन के बीच खेला गया। इसमें ममून इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 201 रन बनाए। ममून इलेवन की ओर से सुमित ने 77 रन और मोनू ने 45 रन बनाए। वहीं एयरफोर्स की ओर से गेंदबाजी में वाडिया 4 ओवरों में 32 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। जवाब में उतरी एयरफोर्स की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबला दो गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट से यह मैच जीत लिया। उनकी ओर से वाडिया ने आलराउंडर प्रदर्शन करते हुए नाबाद रहते हुए 112 रन बनाए और मैन आफ द मैच भी रहे। मुख्यातिथि प्रिंसिपल डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि खेलों के माध्यम से बच्चों का शारीरिक विकास होता है। इस अवसर पर एडवोकेट सुमित रंधावा, मंजीत सिंह, अमित कुमा, सन्नी, आशीष सैनी, गुरसिमरन सिंह उपस्थित थे।
फोटो -2- मैच का शुभारंभ करते हुए मुख्यातिथि डॉ दिनेश शर्मा व गणमान्य।
फोटो -2ए, मैच के दौरान उपस्थित दोनों टीमों