फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई में दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे पठानकोटिये

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाई से दिल्ली के लिए उड़ान
विज्ञापन

पठानकोट एयरपोर्ट शुरू करने की केंद्र की योजना को मिली मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
देश में बंद पड़े एयरपोर्ट शुरू करने के लिए बनाई गई केंद्र सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत वर्षों से बंद पड़ा पठानकोट हवाई अड्डा भी अगले महीने शुरू होगा। हलके के विधायक अमित विज के अनुसार पंजाब सरकार ने भी केंद्र की इस योजना को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस कदम से जिले के व्यापारियों समेत आम लोगों में भी खुशी की लहर है। लोगों ने सरकार का धन्यवाद करते हुए मांग की है कि सरकार ये सुनिश्चित करे कि पहले की तरह दोबारा एयरपोर्ट बंद न हो। इसके अलाव एक ही दिन में दोनों तरफ से फ्लाइट की भी मांग की है।
केंद्र सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत पठानकोट एयरपोर्ट से दिल्ली तक की फ्लाइट मात्र 2500 रूपये में शुरू की जानी है। इसके लिए जिला प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है। अब पंजाब सरकार ने भी इसे मंजूरी दे दी है। विधायक अमित विज ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एमओयू साइन कर लिया है। जुलाई से एयरपोर्ट शुरू करके लोगों को हवाई यात्रा की सुविधा दे दी जाएगी।
विज्ञापन

उद्योगपति सतीश महिंद्रू का कहना है कि जिले में एयरपोर्ट होने से ही इंडस्ट्री लग सकेगी। बिना एयरपोर्ट के इंडस्ट्री की उम्मीद करना मुश्किल है। यदि इंडस्ट्री यहां आएगी तो व्यापारियों को भी फायदा होगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। उद्योगपति जीएस सेठी ने सरकार के इस कदम पर खुशी जताई है। उन्होंने विधायक और कांग्रेस सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ये भी सुनिश्चित करे कि पिछली बार की तरह इस बार एयरपोर्ट बंद न हो। इसके अलावा एक ही दिन में पठानकोट और दिल्ली दोनों तरफ से उड़ानें हों, ताकि एक ही दिन में लोग दिल्ली जाकर आ सकें।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यम वर्ग के लोगों के खास तौर पर यह योजना बनाई है। इसमें हवाई यात्रा को बेहद सस्ता बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने शिमला में इस स्कीम का उद्घाटन करते हुए कहा था कि अब हवाई चप्पल पहनने वाले भी हवाई सफर कर सकेंगे।

फोटो -1- उद्योगपति सतीश महिंद्रू।
फोटो -1ए- उद्योगपति जीएस सेठी।
फोटो -1बी- भाजपा के पूर्व पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें