लावारिस कुत्तों ने महिला को नोंचा
किसान की चार बकरियों को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। लावारिस कुत्तों गांव कोट धंदल में एक किसान की चार बकरियों को नोंच-नोंचकर मार डाला। इसके अलावा एक महिला को भी घायल कर दिया।
किसान सुखदेव सिंह ने अपने ट्यूबवेल पर बने फार्म हाऊ में कुछ पालतू पशु रखे हैं। इनमेें भैंस, गायों के अलावा बकरियां भी थी। शुक्रवार करीब 11 बजे किसान और उसके परिजन घर गए थे। इस दौरा लावारिस कुत्तों के एक झुंड ने फार्म में बंधे हुए पशुओं पर हमला कर दिया। किसान सुखदेव ने बताया कि उसकी एक बकरी और तीन मेमनों को कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला। इनकी कीमत 40 हजार रुपये के करीब बनती है। किसान ने बताया कि कुत्ते इस कदर खतरनाक थे कि उसके मौके पर पहुंचने के बावजूद बकरियों को नोचते रहे। उसने अन्य गांव वासियों को मौके पर बुलाकर इन कुत्तों को वहां से खदेड़ा। गांव वासियों ने बताया कि इन कुत्तों ने गांव की महिला मंजीत कौर को घायल कर दिया है।
गांव के सरपंच मलकीत सिंह ने बताया कि इस घटना के बाद गांव के लोगों और खास कर महिलाओं व बच्चों में कुत्तों का खौफ है। महिला मंजीत कौर ने बताया कि जब वह गांव जोगी चीमा जा रही थी। गांव के बाहर लावारिस कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर गांववासियों ने उसे कुत्तों से बचाया। डीसी अमित कुमार ने कहा कि इस संबंधी उन्हें पशु पालन विभाग से लिखित सूचना मिली थी। इस समस्या से पंजाब सरकार को अवगत करा दिया गया है।