फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल की बस पलटी,करीब दो दर्जन बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल बस पलटने से 22 बच्चे घायल
विज्ञापन

गांव भगवानपुर के पास शनिवार की सुबह हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। थाना कोटली सूरत मल्ही के अधीन आते गांव भगवानपुर के पास शनिवार को एक निजी स्कूल की पलट गई। हादसे में करीब 22 बच्चे घायल हो गये। जिन्हे विभिन्न अस्पतालों में दाखिल करवाया गया। हादसा सुबह करीब 9 बजे का है। वहीं बताया जा रहा है कि पलटने से पहले बस गांव मलकपुर की पुली से टकराई थी।
हादसे के बारे में बूटा सिंह, हरपाल सिंह, शेरा, दर्शन सिंह, कमलजीत सिंह, गगन ने बताया कि तेज रफ्तार चलाने के कारण अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया। इससे बस पलट गई । पहले भी यही बस मलकपुर के पुल के पास टकरा चुकी है। उन्होंने बताया कि बस में करीब 45 बच्चे सवार थे, जिनको जद्दोजहद के साथ बस के शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। हादसे में करीब 22 जख्मी हुए हैं, जिन्हें आसपास के लोगों की सहायता से नजदीकी अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जख्मी बच्चों में से जगदीप सिंह को बटाला के अस्पताल, सहजप्रीत कौर को डेरा बाबा नानक अस्पताल, सिमरजीत कौर को बटाला अस्पताल और मन्नतप्रीत कौर को गंभीर चोटें लगने के कारण अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं थाना कोटली सूरत मल्ही के एसएचओ मोहित कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर जायजा लिया। बस लटने के कारण कुछ बच्चे जख्मी हुए हैं। अभी तक जख्मी बच्चों के परिवार ने कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें