सडक़ हादसे में एक की मौत, दो गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। आईटीआई कादियां के पास मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार गांव भागीयां के गुरमुख सिंह बाइक से अपने किसी रिश्तेदार से मिलने गांव राऊवाल जा रहे थे। आईटीआई के पास दूसरी ओर से गांव अत्तूपुर के रहने वाले लखबीर सिंह अपनी पत्नी परमजीत कौर के साथ दूसरी ओर से बाइक पर आ रहे थे। राधा स्वामी सत्संग घर के बाहर दोनों की आपस में टक्कर हो गई। इससे भागीयां के गुरमुख सिंह सड़क के किनारे गिर गए। मौके पर ही गुरमुख सिंह ने दम तोड़ दिया। लखबीर सिंह और उनकी पत्नी परमजीत कौर को भी गंभीर अवस्था में नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने बताया कि लखबीर सिंह का कूल्हा और टांगें टूट चुकी हैं। उन्हें गंभीर अवस्था में अमृतसर के लिए रेफर कर दिया गया है। परमजीत कौर का उपचार चल रहा है।
गांव के पूर्व सरपंच तरसेम सिंह ने बताया कि गुरमुख सिंह की बीवी पहले ही मर चुकी है। उसकी तीन बेटियां और इकलौता बेटा है। उन्होंनें सरकार से गुरमुख सिंह के परिवार के लिए वित्तीय सहायता की भी मांग की।
14जीडीआर1- गंभीर अवस्था में लखबीर सिंह
14जीडीआर2- परमीजत कौर