फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 मार्च को शुरू होगा पल्स पोलियो मुहिम का राऊंड

विज्ञापन
विज्ञापन
11 मार्च को शुरू होगा पल्स पोलियो मुहिम का राउंड
विज्ञापन

69,432 बच्चों को पिलाईं जाएंगी पोलियो रोधी बूंदे
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
सिविल सर्जन डॉ. नरेश कासंरा के निर्देश पर सिविल अस्पताल में एसएमओ डॉ. भुपिंद्र सिंह की अगुवाई में बैठक आयोजित की गई। इसमें समाज सेवी संस्थाओं ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान पल्स पोलियो अभियान के दूसरे राउंड को लेकर चर्चा की गई।
एसएमओ डॉ. भुपिंद्र सिंह ने कहा कि नेशनल पल्स पोलियो के पहले राउंड के पश्चात अब जिले भर में 11, 12 व 13 मार्च को नेशनल पल्स पोलियो राउंड चलाया जा रहा है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि मां-बाप 0 से 5 साल तक के बच्चे को घर के पास पड़ते पोलियो बूथ पर ले जाकर दो बूंद जिंदगी के पिलाए। उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो राऊंड में घर-घर जाकर लगभग 674377 की आबादी को कवर किया जाएगा। इस राऊंड दौरान जिले में करीब 69432 बच्चों को पोलियों मुक्त बूंदे पिलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएमओ भुपेंद्र सिंह ने कहा कि नेशनल एमुनाइजेशन राउंड के तहत 523 बूथ लगाए जाएंगे। इस मौके पर लोक संपर्क विभाग, पंचायत राज संस्थाएं, पुलिस विभाग व अन्य विभाग भी अपना पूर्ण सहयोग देंगे। इस दौरान विजय पासी, विमल डोगरा, विजय कुमार, असीम कुमार, संतोष कुमार महाजन, अशोक महाजन व अन्य मौजूद थे।

फोटो -9- पठानकोट में बैठक के दौरान उपस्थित सदस्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें