फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने थामा शिवसेना पंजाब का दामन

विज्ञापन
विज्ञापन
अजय कुमार प्रदेश उपप्रमुख नियुक्त
विज्ञापन

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा शिवसेना पंजाब का दामन
अमर उजाला ब्यूरो
दीनानगर (गुरदासपुर)।
शिवसेना पंजाब की बैठक उत्तर भारत के चेयरमैन सतीश महाजन और पंजाब प्रधान यूथ रोहित महाजन की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। इसमें विशेष तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव घनोली, राष्ट्रीय चेयरमैन राजीव टंडन, उत्तर भारत प्रमुख जय गोपाल लाली और पंजाब संगठन प्रदीश शर्मा पीची शामिल हुए। इस मौके पर शिवसेना हिंदुस्तान का परित्याग कर आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिवसेवा पंजाब का दामन थामा।
विज्ञापन

इस दौरान राष्ट्रीय प्रमुख संजीव घनौली ने अजय कुमार को प्रदेश उपप्रमुख, प्रिंस आनंद को प्रदेश प्रवक्ता, सुमित कुमार को जिला प्रधान, चंद्रशेखर दीपा जिला महासचिव, भारत अग्रवाल को जिला व्यापार सेना प्रमुख, जुगल सैनी को जिला यूथ प्रधान, जिला देहाती प्रधान जगजीत सिंह, मंडल प्रमुख जोनी ठाकुर, मीडिया प्रभारी पवन वर्मा, जिला सचिव गोपाल शर्मा, उप मंडल प्रधान अमित, शहरी यूथ प्रधान जतिंदर शर्मा, ब्लाक यूथ प्रधान विजय शर्मा, जोगरा प्रधान हिमांशु शर्मा को चुना गया। इसके अलावा भुपेश कक्कर को जिला यूथ उपप्रधान, सौरभ महाजन शहरी यूथ सचिव, कर्ण ठाकुर को जिला सचिव पठानकोट और संदीप ओहरी को शहरी महासचिव घोषित किया गया। इसके साथ महिला विंग के गठन में कुसुम कुमारी को जिला महिला उपप्रधान, शहरी प्रधान इंदु बाला, विद्यार्थी सेना में प्रमुख निखिल रत्रा, विद्यार्थी सेना उपप्रमुख रोहित गंतोत्रा, सेना ब्लाक उपप्रधान राकेश, शहरी उपप्रधान मिट्ठू, शहरी उपप्रधान सुमति और बहुत से शिवसैनिक पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रधान संजीव घनोली ने कहा कि दीनानगर इकाई का पार्टी से जुड़ने पर सबका हार्दिक स्वागत है।
विज्ञापन


25जीडीआर2-पार्टी में शामिल होने वालों के साथ राष्ट्रीय प्रमुख संजीव घनौली व अन्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें