फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कर्मचारियों को मिले समय पर वेतन’

विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन की मांग पर निकाली गेट रैली
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों ने पावरकॉम और सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
बिजली कर्मचारियों को वेतन न मिलने के रोषस्वरूप वीरवार को उपमंडल उत्तरी, दक्षिण व पूर्वी ने संयुक्त रूप से गेट रैली निकाली। इसकी अध्यक्षता प्रधान सुरजीत सिंह ने की। इस दौरान कर्मचारियों ने पावरकॉम और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
शहरी मंडल सचिव और सब अर्बन के प्रधान युवराज ने बताया कि बिजली कर्मचारी दिन-रात एक कर लोगों की सेवा में लगे हैं, लेकिन जब वेतन का समय आता है तो पंजाब सरकार और पावरकॉम तानाशाही रवैया अपना लेती है। इससे कर्मचारियों को अपने वेतन के लिए संघर्ष की राह अपनानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार और पावरकॉम ने ऐसा करना बंद नही किया तो कर्मचारी अपने संघर्ष को और भी तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लाइनमैनों की 30 सालों के बाद जेई टेस्ट पास करने के बावजूद प्रमोशन नहीं की जा रही है। 23 सालों के प्रमोशन स्केल, नए ग्रेड-पे स्केल जारी किए जाए। नई भर्ती की जाए, प्राइवेट ठेकेदारों की बजाए काम विभागीय तौर पर करवाया जाए और तरस के आधार पर नौकरियां जारी की जाए। इस दौरान अश्वनी कुमार, विनोद कुमार, जेई कौशल, बोधराज, सुरजीत सिंह, इंदु कुमारी, सुखदेव राज, सोमराज, रमन कुमार, प्रताप सिंह, नरिन्द्र सिंह, राम सिंह और गोपाल कृष्ण भी मौजूद थे।

फोटो 12, गेट रैली के दौरान उपस्थित कर्मचारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें