फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति बोला ‘सनम हरजाई’, पत्नी बोली ‘सनम बेवफा’

विज्ञापन
विज्ञापन
रोचक खबर, सभी केंद्र
विज्ञापन


पति बोला ‘सनम हरजाई’, पत्नी बोली ‘सनम बेवफा’
जयपुर के अरबपति व्यापारी की पत्नी अमृतसर में बर्तन मांजकर भर रही है पेट
पति-पत्नी ने फोटो से खोली एक-दूसरे की पोल, फोटो में पति दूसरी महिला के साथ तो पत्नी दूसरे मर्द के साथ दिखी
रमेश शुक्ला सफर
अमृतसर।
राजस्थान के जयपुर के अरबपति की पत्नी पेट भरने के लिए अमृतसर में बर्तन मांज रही है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है, उसे घर से निकाल दिया है। उसने अखबार में नौकरानी का विज्ञापन पढ़ा और वह गोबिंदगढ़ से अमृतसर पेट भरने के लिए नौकरानी बन गई। घर में बर्तन मांजती हूं, खाना पकाती हूं। घर का सारा काम करती हूं और वहीं रहती हूं। बहुत अच्छा परिवार है। मुझे इंसाफ दिलाने में मदद कर रहा है।
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों पर वीरवार को राज्य के फैमिली काउंसिलिंग टीम ने केेसों का निपटारा किया। अमृतसर में भी कुल 12 विशेष केसों की सुनवाई हुई। जिसमें रंजीत कौर व कश्मीरा सिंह का केस भी पहुंचा। इस मामले में उस समय नाटकीय मोड़ आ गया जब पति और पत्नी ने एक-दूसरे की पोल फोटो के साथ खोली। दोनों पक्षों ने जो फोटो जांच टीम को सौंपे, उनमें रंजीत कौर जिस घर में काम करती है, वहां के मालिक के साथ बेडरूम और किसी मार्केट में दिख रही थी, जबकि कश्मीरा सिंह किसी अन्य महिला के साथ दिख रहा है।
विज्ञापन


फोटो तो झूठ नहीं बोलती
पति-फोटो में दिख रहा व्यक्ति क्या विमला का मालिक है, जहां वह बर्तन मांजकर पेट भरती है। बेडरूम से सड़कों पर सैर सपाटा की यह फोटो आखिर क्या कह रही है। फोटो तो झूठ नहीं बोलती।

पत्नी-फोटो में दिख रही महिला विमला है, जिसके साथ उसने शादी कर ली है। मैं उसकी कानूनी बीवी हूं, एक के रहते दूसरी शादी करना गंभीर अपराध है। फोटो तो झूठ नहीं बोलती।

पति-फोटो बेटे की शादी की है, विमला साथ खड़ी है। इस फोटो से विमला के पत्नी होने का सबूत तो नहीं मिलता।
पत्नी - जो फोटो मेरे पति मुझे दिखा रहे हैं ये मैंने खुद सहेली को भेजी थी, मेरी सहेली पति के संपर्क में है। मैं जानती थी कि फोटो पति तक पहुंच जाएगी तो उसे जलन होगी, उसकी गैरत जागेगी और वह मुझे अपना लेगा।

फोटो तो मेरी है, लेकिन इरादे नेक हैं
यह फोटो मेरी ही रंजीत कौर के साथ है। फोटो को गलत मत समझें। इरादे नेक हैं। मैंने केवल रंजीत कौर का घर बसाने के लिए उनके कहने पर यह फोटो खिंचवाई है। यह कहना है रंजीत कौर के मालिक बलराम शर्मा का। बताते हैं कि उनका प्रापर्टी डीलर का काम है, अच्छे-अच्छों से ऊंची पहचान है। कई विधायकों के साथ चाय पीने की बात भी बताते हैं। कहते हैं कि राजनीति में ऊंची पैठ है। बस रंजीत कौर चूंकि मेरे घर काम करती है, इंसानियत का फर्ज निभा रहा हूं।
विज्ञापन

(अमर उजाला द्वारा कश्मीरा सिंह उनकी पत्नी रंजीत कौर व बलराज शर्मा के साथ ग्रुप बातचीत पर आधारित)

1988 में हुई थी दोनों की शादी
4 अप्रैल 1988 में मंडी गोबिंदगढ़ निवासी रंजीत कौर की शादी मंडी गोबिंदगढ़ में ही कश्मीरा सिंह से हुई थी। रंजीत कौर की सास प्रीतम कौर व ससुर लक्ष्मण सिंह की मौत हो चुकी है। दो बच्चे हैं पूजा और सिमरनजीत सिंह। इन दोनों की भी शादी हो चुकी है। कश्मीरा सिंह मंडी गोबिंदगढ़ में सरिया के धंधे में बड़े बिजनेसमैन थे। ऐसे में 2005 में वह राजस्थान चए गए। वहां पर विमला नाम की महिला के साथ बिजनेस पार्टनरशिप की। सरिया बनाने की फैक्टरी खोली और धंधा चल पड़ा। पिछले 13 वर्षों में कश्मीरा सिंह करोड़पति से अरबपति बन गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें