संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। मानांवाला रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्य के कारण शनिवार को अमृतसर से चलने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। रेलवे के अनुसार, रविवार को अमृतसर से कुल 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी।
इसके अतिरिक्त, छह ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। शनिवार को भी अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस और अमृतसर-चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस प्रभावित रहीं। मंगल डैम एक्सप्रेस और अमृतसर-कटिहार त्योहार स्पेशल भी शनिवार को प्रभावित हुई थीं। अमृतसर-अटारी डीईएमयू समेत कई ट्रेनें निर्धारित गंतव्य से पहले रोकी गईं। रविवार को रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनों में अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (12542/41) और अमृतसर-चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस (12412/11) शामिल हैं। मंगल डैम एक्सप्रेस (14505/06) और अमृतसर-कटिहार त्योहार स्पेशल (05735) भी रद्द की गई हैं। अमृतसर-अटारी डीईएमयू (74661/62) भी रद्द रहेगी। लुधियाना-छेहरटा पैसेंजर (64552/51) और वेरका-डेरा बाबा नानक डीईएमयू (74653/54) भी अमृतसर से रद्द रहेंगी। संवाद