फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे पर प्रहार : बॉर्डर पार से मंगवाते थे खेप, चार तस्कर से 10 किलो हेरोइन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। बाॅर्डर पार से आ रहे नशे के खात्मे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चार तस्करों को गिरफ्तार कर 10 किलो हेरोइन पकड़ी है। काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पांच किलो हेरोइन, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। आरोपियों के नाम रसाल सिंह निवासी नौशहरा, जसकरण सिंह निवासी गांव वनिके और अमृतपाल सिंह निवासी शहूरा गांव है। पुलिस ने इन तीनों के ही खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और पूछताछ की जा रही है।
डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से हेरोइन की खेप भारत भेजी गई है। जिसे उक्त तीनों आरोपियों ने रिसीव किया है। पुलिस ने ट्रैप लगाकर तीनों को पकड़ लिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह तीनों ही आरोपी लगातार पाकिस्तान के साथ तस्करों के संपर्क में है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार कर उससे पांच किलो हेरोइन, एक मोबाइल और बाइक बरामद की है। आरोपी का नाम लखविंदर सिंह उर्फ लख्खा है और खेमकरण इलाके का रहने वाला है। आरोपी के पाकिस्तान में बैठे तस्करों के साथ संबंध है। वहीं से हेरोइन की खेप मंगवाकर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करता है। सीपी रंजीत सिंह ने पकड़े गए आरोपित की पहचान तरनतारन जिले के खेमकरण निवासी लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा के रूप में बताई है।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह खेप उसने पाकिस्तान से मंगवाई थी। पाकिस्तान में बैठा तस्कर अली के साथ उसकी फोन पर अकसर बात होती रहती है। अली ने यह पांच किलो हेरोइन की खेप बड़े ड्रोन से भेजी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें