अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 11 वर्षों में देश और पंजाब को बर्बाद करके रखा दिया है और अब भारत-पाक युद्ध दौरान अमरिका के कहने पर घुटने टेक दिए। वहीं, जिला पठानकोट में हिमाचल प्रदेश के बीजेपी पार्टी से विधायक ने पंजाब सरकार से मिलकर अवैध माइनिंग का धंधा चला रखा है। इसके बदले उक्त विधायक कहां किस-किस को करोड़ों रुपये भेजता है इसके बारे में कांग्रेस को पूरा पता है। लेकिन, कांग्रेस सरकार आने पर उक्त हिमाचल के विधायक हिमाचल का बार्डर पार करवा पठानकोट का एक-एक पैसा वसूल किया जाएगा।
ये बातें पठानकोट के हलका भोआ में कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व विधायक जोगिंदर पाल की ओर से करवाए गए समारोह दौरान पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा और आप एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। वहीं, पंजाब सरकार नशा खत्म करने में भी नाकाम रही है, जबकि भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के कहने पर सरेंडर किया है।